Sunday, May 4, 2025
Home » पुष्पा 2: टीजर में दिखा अल्लू अर्जुन का शानदार लुक.. देखिए VIDEO

पुष्पा 2: टीजर में दिखा अल्लू अर्जुन का शानदार लुक.. देखिए VIDEO

by sandhyasamachar.webmytech
0 comment

सोशल मीडिया पर इन दिनों अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के टीजर की धूम मची हुई है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है और लोग इसे देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। अल्लू के फैंस को उनका लुक तो बेहद पसंद आ रहा है लेकिन एक सीन उन्हें रास नहीं आ रहा है।

मनोरंजन डेस्क । अब रूल पुष्पा का… अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर अपने चाहने वालों को तोहफा दिया है। टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मची हुई है। तीन मिनट से अधिक के इस वीडियो को देख लोगों की सांसे थम सी रही हैं। क्योंकि आठ गोलियां लगने बाद पुष्पा महीनों से लापता है…. और मिला भी तो सीधे शेर के सामने। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की पहली झलक को देख फैंस की धड़कनें तेज हो गईं हैं।
नये लुक को देख मचा बवाल
सोशल मीडिया पर टीजर के आते ही बवाल मच गया है। जिसने भी अल्लू अर्जुन के नये लुक को देखा वह अपलक निहारता ही रह गया। साड़ी में सज-धज पुष्पा ने माथे पर बड़ी बिंदी लगाई है। उनका यह रूप काली माता के स्वरूप सा नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि जब से उन्होंने इस रूप को देखा है तब से उनके दिलो-दिमाग से उनकी छवि मिट नहीं रही है।

लेकिन लोग हैं हैरान
टीजर में जहां लोग पुष्पा के लुक को देखा रोमांचित हो रहे हैं वहीं कुछ सीन को देख हैरान भी हैं। जैसे आठ गोलियां लगने के बाद भी पुष्पा जिंदा रहता है। हालांकि साउथ के मूवी के लिए यह कोई नया कारनामा नहीं है। इसके अलावा कुछ लोगों को यह तो बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है कि पुष्पा को देख कर शेर ही दो कदम पीछे हट जाता है। सिने प्रेमियों का तो यहां तक कहना है कि दिखाओं उतना जितना हजम हो सके। पुष्पा … इंसान है कोई भगवान नहीं… कि जिसे देख जानवर भी उनके वश में हो जाएं।

Leave a Comment

You may also like

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। मेरा मकसद है आपको विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही घटनाओं के साथ परिचित कराना और आपको सबसे नवीन और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करना है।

 

मैं अपने लेखों को विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशित करता हूं, जैसे कि राजनीति, व्यापार, विज्ञान, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म और विदेश। हम चाहते हैं कि हमेशा हम आपको ताजा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करें, ताकि आप सबसे अद्वितीय और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

हम गर्वित हैं कि हम एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में माने जाते हैं और हम आपके साथ हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं, आपको समाचार और जानकारी के साथ। हमारे साथ जुड़कर आप दुनियाभर की घटनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

© Copyright 2023, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech