Sunday, May 4, 2025
Home » महिला पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच बेड टच की दी जानकारी

महिला पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच बेड टच की दी जानकारी

by sandhyasamachar.webmytech
0 comment

सार्थक पहल : ग्वालियर पुलिस महिला जागरूकता अभियान के तहत बच्चों और महिला अपराधों के प्रति कर रही है सजग
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की ओर से महिला अपराधों की रोकथाम और बच्चों को यौन हिंसा से बचाने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस सार्थक पहल के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को गुड टच बेड टच की जानकारी दी जा रही है। पुलिस के इस अभियान की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को
डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार के नेतृत्व में पंतनगर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों को महिला संबंधी तथा साइबर अपराधों एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उप निरीक्षक गीता भदौरिया, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक प्रियंका दुबे एवं उप निरीक्षक मधु बंसल व उप निरीक्षक सुलेखा निर्भया मोबाइल एक व दो का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
महिला पुलिस टीम ने स्कूल के बच्चों को महिला संबंधी अपराध, महिला संबंधी साइबर अपराध, पॉस्को अधिनियम बलात्कार, छेड़छाड़ तथा गुड टच बेड टच आदि के संबंध में गहन जानकारी साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
बच्चों को बताया कि कैसे वे परेशानी में आने पर मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से मदद मांग सकते हैं। बच्चे या महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसी दौरान छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में भी अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं।

Leave a Comment

You may also like

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। मेरा मकसद है आपको विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही घटनाओं के साथ परिचित कराना और आपको सबसे नवीन और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करना है।

 

मैं अपने लेखों को विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशित करता हूं, जैसे कि राजनीति, व्यापार, विज्ञान, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म और विदेश। हम चाहते हैं कि हमेशा हम आपको ताजा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करें, ताकि आप सबसे अद्वितीय और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

हम गर्वित हैं कि हम एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में माने जाते हैं और हम आपके साथ हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं, आपको समाचार और जानकारी के साथ। हमारे साथ जुड़कर आप दुनियाभर की घटनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

© Copyright 2023, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech