Sunday, May 4, 2025
Home » दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बाइक रैली निकालेंगी “देश की रक्षक”

दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बाइक रैली निकालेंगी “देश की रक्षक”

by sandhyasamachar.webmytech
0 comment

महिला सशक्तिकरण और समग्रता के संदेश को फैलाने के लिये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सीआरपीएफ करेगी बाइक रैली का आयोजन, 9 मार्च से 25 मार्च तक जारी रहेगी राजधानी से राजधानी तक सफर करने वाली रैली

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समग्रता के संदेश को लेकर “देश के हम हैं रक्षक” नामक अखिल भारतीय सीआरपीएफ बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

महानिदेशक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नईदिल्ली के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण और समग्रता के संदेश को फैलाने के लिये 9 मार्च से 25 मार्च 2023 तक इंडिया गेट नई दिल्ली से जगदलपुर छत्तीसगढ़ (वाया आगरा-ग्वालियर, शिवपरी-भोपाल-नागपुर-रायपुर) तक भारत सरकार के नारी शक्ति के संदेश को मनाने के लिये आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला सीआरपीएफ बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह बाइक रैली दिनांक 10 मार्च को आगरा से चलकर ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर में आगमन करेगी।
पुलिस उप महानिरीक्षक केन्द्रीय सुरक्षा बल ग्वालियर ओमकारनाथ सिंह ने बताया कि बाइक रैली के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल महिला बाइक राइडर्स स्कूल और कॉलेज में महिलाओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों को देश सेवा में बल का गौरवशाली योगदान तथा कर्तव्यपरायणता से अवगत कराते हुए उन्हें बल में शामिल होने के लिये प्रेरित करते हुए “कुछ भी असंभव नहीं है” का संदेश देंगे। बाइक रैली 12 मार्च को सुबह 6 बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर से ग्वालियर किले के लिये प्रस्थान करेगी। ग्वालियर किले पर महिला सशक्तिकरण तथा देश की सुरक्षा एवं अखंडता में नारी शक्ति का योगदान विषय पर एक घंटे का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

You may also like

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। मेरा मकसद है आपको विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही घटनाओं के साथ परिचित कराना और आपको सबसे नवीन और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करना है।

 

मैं अपने लेखों को विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशित करता हूं, जैसे कि राजनीति, व्यापार, विज्ञान, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म और विदेश। हम चाहते हैं कि हमेशा हम आपको ताजा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करें, ताकि आप सबसे अद्वितीय और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

हम गर्वित हैं कि हम एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में माने जाते हैं और हम आपके साथ हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं, आपको समाचार और जानकारी के साथ। हमारे साथ जुड़कर आप दुनियाभर की घटनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

© Copyright 2023, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech