Sunday, May 4, 2025
Home » सोचने पर मजबूर कर देगा शालिनी से फातिमा बनी युवती का दर्द

सोचने पर मजबूर कर देगा शालिनी से फातिमा बनी युवती का दर्द

by sandhyasamachar.webmytech
0 comment

हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को कैसे लव जिहाद के जाल में फंसाकर उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है और फिर उन्हें कैद में रखकर उनका जीवन बर्बाद हो रहा है? लव जिहाद की हकीकत से रूबरू कराएगी द केरल स्टोरी

ग्वालियर। हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को कैसे लव जिहाद के जाल में फंसाकर उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है और फिर उन्हें कैद में रखकर उनका जीवन बर्बाद हो रहा है? यह हम नहीं कह रहे इस हकीकत को बयां कर रही है द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी। जिमसें आप शालिनी से फातिमा बनी युवती की दास्ता सुनकर और उसके दर्द को देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म के दृश्य आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।
यह वास्तविकता उस समय सामने आई जब फिल्म का ग्वालियर के एक मल्टील्पैक्स सिनेमाघर में प्रीमियर शो आयोजित किया गया था।पांच मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म अपने ट्रेलर के जारी के बाद ही सुर्खियों में आ गई है। लव जिहाद की स्याह हकीकत को दिखाने वाली इस फिल्म की देशभर में चर्चा हो रही है।

फिल्म को सुदीप्तो सेन ने बनाया है। विपुल अमृतलाल इसके निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। मशहूर तमिल अदाकारा दिशा इदनानी और योगिता बहानी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
अदा ने अपनी दमदार अदाकारी से सभी को प्रभावित किया है। फिल्म में उन्होंने शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल अदा किया है। हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली शालिनी प्रेम जाल में फंसकर फातिमा बन जाती है। यह अकेली शालिनी नहीं ऐसी अनेक शालिनी है जो फातिमा, नूरजहां, शबनम और शबाना बन गई हैं और उनकी जिंदगी नरक से बदतर हो गई है। इनके जैसी 32 हजार युवतियां और महिलाएं केरल से गायब हो चुकी हैं। फिल्म में बताया गया है कि कैसे उन्हें आईएसआईएस ने कैद कर लिया है। यह दृश्य आपकी रूह को कंपा देगा। फिल्म के रिलीज से पहले ही लोगों में इसको लेकर गजब का उत्साह है| एडवांस बुकिंग जोरों पर है साथ ही फिल्म के निर्माता का कहना है कि यह फिल्म ऐसी हकीकत से रूबरू कराएगी जिसे जान आपकी रूह तक काँप जायेगी|
हर लड़की इस फिल्म को देखे
प्रीमियर शो के मुख्यअतिथि समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि फिल्म मौजूदा परिवेश की हकीकत को दर्शाती है, जो एक कड़वा सच है। यह फिल्म हर लड़की को जरूर देखनी चाहिए, ताकि उन्हें समझ आ सके कि कैसे लड़कियों को लव जिहाद के नाम पर फंसाकर उनका जीवन नरक बनाया जाता है।
प्रीमियर शो के दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक व दो अदाकाराओं के साथ ही एएसपी राजेश डण्डोतिया, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला, रवि रुद्र शर्मा, राजेंद्र मुदगल, रीतेश शर्मा, उमाशंकर पचौरी, स्वदेशी जागरण मंच के विष्णु कुमार एवं अरविंद जैमिनी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

You may also like

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। मेरा मकसद है आपको विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही घटनाओं के साथ परिचित कराना और आपको सबसे नवीन और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करना है।

 

मैं अपने लेखों को विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशित करता हूं, जैसे कि राजनीति, व्यापार, विज्ञान, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म और विदेश। हम चाहते हैं कि हमेशा हम आपको ताजा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करें, ताकि आप सबसे अद्वितीय और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

हम गर्वित हैं कि हम एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में माने जाते हैं और हम आपके साथ हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं, आपको समाचार और जानकारी के साथ। हमारे साथ जुड़कर आप दुनियाभर की घटनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

© Copyright 2023, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech